कैटी पेरी ने पोस्ट की बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो के साथ फोटोज, दोस्त मिरांडा संग खास अंदाज में नजर आईं सिंगर
हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो और मॉडल मिरांडा केर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। जस्टिन और दोस्तों के साथ बिताईं छुट्टियां कैटी पेरी ने अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो के साथ हॉलीडे की फोटोज साझा की। जिनमें वह और जस्टिन काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 17 स्लाइड की तस्वीरों से ये बताने की कोशिश की है कि जस्टिन का उनके जीवन में आना कितना खास रहा है। फोटो में कैटी और जस्टिन एक समुद्र के किनारे खड़े हुए थे। अन्य फोटो में एक और सेल्फी में पेरी मुस्कुराते हुए अपना सिर ट्रूडो के कंधे पर रखे हुए हैं। अगली फोटो में एक आचार का डिब्बा दिखाया गया है जिसमें उनके रिश्ते को मजेदार तरीके से पेश किया गया है। इसमें 'केटी और जस्टिन के पॉप + पॉलिसी पिकल्स' लिखा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 09:31 IST
कैटी पेरी ने पोस्ट की बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो के साथ फोटोज, दोस्त मिरांडा संग खास अंदाज में नजर आईं सिंगर #Entertainment #SouthCinema #National #KatyPerryPhotos2026 #MirandaKerr #KatyPerryAndJustinTrudeauPhotos #KatyPerryAndMirandaKerr #KatyPerryAndJustinTrudeau #KatyPerryBoyfriend #KatyPerry #SubahSamachar
