कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल

हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इश्क के चर्चे इन दिनों हर जुबान पर हैं। हाल ही में यह कपल ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर साथ दिखा। इस तरह दोनों ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। इस फिल्म फेस्टिवल में कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पूरी तरह से इश्क में डूबे नजर आए। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। (जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी) हाथ थामे फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत सोमवार यानी 8 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ने रेड कारपेट पर साथ में शिरकत की। यह फिल्म फेस्टिवल न्यूयॉर्क में हो रहा है। कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो एक-दूसरे का हाथ थामे इस इवेंट में दिखे। पैपराजी को उन्होंने रोमांटिक अंदाज में फोटो पोज भी दिए। एक-दूसरे के इश्क में दोनों पूरी तरह से रंगे दिखाई दिए। Katy Perry and Justin Trudeau together at the red carpet of Tribeca Festival. pic.twitter.com/YvUZEldVtv — Katy Perry Activity (@KatyActivity) June 9, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 06:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल #Hollywood #National #KatyPerry #FormerCanadianPrimeMinisterJustinTrudeau #JustinTrudeau #JustinTrudeauAndKatyPerryAffair #JustinTrudeauAndKatyPerryPictures #JustinTrudeauAndKatyPerryLovelife #JustinTrudeauAndKatyPerryLoveStory #JustinTrudeauAndKatyPerryRelationship #SubahSamachar