Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, 76 लोगों की मौत के पीछे सरकार की लापरवाही
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पिछले साल सितंबर में हुए जेन-जी आंदोलन और हिंसा की जांच करने वाले एक उच्च स्तरीय आयोग ने अपनी रिपोर्ट रविवार को अंतरिम सरकार को सौंप दी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय की सरकार की खराब शासन व्यवस्था और प्रशासन की अक्षमता ही इस पूरे हिंसक घटनाक्रम की बड़ी वजह थी।यह रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष और नेपाल के पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज गौरी बहादुर कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में सौंपी। हालांकि रिपोर्ट सौंपते समय आयोग और सरकार ने यह नहीं बताया कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए किन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। यह भी पढ़ें - 'अंतरराष्ट्रीय कानून लगभग खत्म': पश्चिम एशिया में संघर्ष पर रूस की दो टूक, वैश्विक सुरक्षा को खतरे में बताया जेन-जी आंदोलन में 76 लोगों की हुई थी मौत सितंबर 2025 में हुए इस आंदोलन के दौरान दो दिनों में कुल 76 लोगों की मौत हो गई थी। पहले दिन यानी 8 सितंबर को 22 युवाओं की जान गई, जबकि अगले दिन 54 और लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद नेपाल की राजनीति में भारी उथल-पुथल मच गई थी। (ये खबर अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:59 IST
Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, 76 लोगों की मौत के पीछे सरकार की लापरवाही #World #International #SubahSamachar
