कटरिया गांव प्रकरण: राहुल-अखिलेश ने घटना पर उठाए सवाल, सपा ने कहा- भाजपा गिद्ध पार्टी है; चप्पे-चप्पे पर फोर्स

UP Politics News:गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किशोरी की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने शनिवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना को लेकर सरकार और कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गिद्ध पार्टी है। हर घटना को जातीय एंगल देती है। गाजीपुर में जिस गरीब की बेटी की जान गई, उसे भाजपा नेता लालच का दबाव दे रहे हैं। इधर, 29 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गांव पहुंचने और परिजनों से मुलाकात करने के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने आपत्ति जताई है। उन्होंने 22 अप्रैल को सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच हुए पथराव के बाद तनावपूर्ण स्थिति पर शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर अखिलेश यादव के कार्यक्रम को निरस्त करवाने की मांग की है। शनिवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम और डीएम अनुपम शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हाल जाना। इस दौरान गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। गांव बाहर करीब सात-आठ किमी तक सिर्फ पुलिस ही पुलिस दिखाई पड़ रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 22:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कटरिया गांव प्रकरण: राहुल-अखिलेश ने घटना पर उठाए सवाल, सपा ने कहा- भाजपा गिद्ध पार्टी है; चप्पे-चप्पे पर फोर्स #CityStates #Ghazipur #Varanasi #Bjp #SamajwadiParty #OmPrakashRajbhar #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #SubahSamachar