काशी विद्यापीठ: 15 से ऑनलाइन आवेदन, विदेशी छात्रों ने लिए हिंदी का नया कोर्स; इन विषयों में 50-50 सीटें बढ़ीं

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। स्नातक और व्यावसायिक कोर्स के लिए 15 अप्रैल से 10 मई तक तक ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी कर सकेंगे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में तिथि पर मुहर लगने के साथ ही प्रवेश से जुड़े अन्य बिंदुओं पर फैसला लिया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्नातक के 16 कोर्स के साथ ही व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन पत्र 15 अप्रैल से ऑनलाइन होंगे। पिछले सत्र की तरह ही इस सत्र में भी मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश समिति की बैठक में बीएससी (मैथ एवं बायो) पाठ्यक्रमों में 50 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि करने पर भी मुहर लगी है। कुलपति ने बताया कि काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 से स्नातक के सभी पाठ्यक्रम एनईपी-2020 के तहत चार वर्ष के होंगे। चार वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी को स्नातकोत्तर एक वर्ष का ही करना होगा। सत्र 2026-27 से विदेशी विद्यार्थियों के लिए हिंदी का नया पाठ्यक्रम शुरू होगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रवेश समन्वयक एवं डीन अकादमी प्रो. बंशीधर पांडेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी विद्यापीठ: 15 से ऑनलाइन आवेदन, विदेशी छात्रों ने लिए हिंदी का नया कोर्स; इन विषयों में 50-50 सीटें बढ़ीं #CityStates #Varanasi #KashiVidyapithUniversity #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar