काशी रेलवे स्टेशन: गंज शहीदा मस्जिद को हटाने की मियाद पूरी, अब रेलवे की कार्रवाई का इंतजार; बनेगा ट्रांजिट हब

Ganj Shahida Masjid Varanasi: काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तार परियोजना के तहत स्टेशन परिसर के बाहर स्थित गंज शहीदा मस्जिद पर रेलवे प्रशासन द्वारा चस्पा किए गए नोटिस को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नोटिस में दी गई समयावधि पूरी होने के बाद अब लोगों की नजरें रेलवे और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। सोमवार को इस मामले में गतिविधियां बढ़ने की संभावना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। रविवार को मस्जिद में नियमित रूप से नमाज अदा की गई। नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन मस्जिद हटाने के मुद्दे पर किसी ने सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नमाज समाप्त होने के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। इस दौरान मस्जिद के मुख्य द्वार पर रेलवे प्रशासन की ओर से चस्पा की गई नोटिस के साथ इंतजामिया मसाजिद कमेटी की आपत्ति संबंधी नोटिस भी लगी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी भी खुलकर कुछ बोलने से बचते नजर आए। हालांकि क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिकों के बीच रेलवे की संभावित कार्रवाई और उसके प्रभाव को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी रेलवे स्टेशन: गंज शहीदा मस्जिद को हटाने की मियाद पूरी, अब रेलवे की कार्रवाई का इंतजार; बनेगा ट्रांजिट हब #CityStates #Varanasi #Ballia #GanjShahidaMasjidVaranasi #KashiRailwayStation #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar