यूपी में तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल: 'हमारे गांव में ऐसो पहले कभी न भओ', शवों के पीछे दौड़ परिजन और ग्रामीण

कासगंज के अमांपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतकों को अंतिम संस्कार तक अपनों का कंधा नहीं मिल सका और उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत पर ले जाकर विदाई दी गई। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव गांव पहुंचे। गांव में छाई गहरी चुप्पी और परिजन की आंखों में आंसू थे। परिस्थितियां ऐसी रहीं कि मृतकों को अंतिम संस्कार में अपनों का कंधा भी नहीं मिल सका। परिजन ने शवों को गांव के समीप आम के बाग में रखवाया और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर खेत तक ले जाया गया। एक साथ पांच लोगों की मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवार को उजाड़ दिया बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदनाओं की लहर फैला दी। ग्रामीण और परिजन इस हृदयविदारक क्षण को याद कर आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल: 'हमारे गांव में ऐसो पहले कभी न भओ', शवों के पीछे दौड़ परिजन और ग्रामीण #CityStates #Agra #Kasganj #UttarPradesh #KasganjPolice #SubahSamachar