कसेरू बक्सर मारपीट: एसएसपी ने दिया जांच का भरोसा

- 17 सदस्यीय कमेटी ने एसएसपी से मुलाकात की, धारा बढ़ाने की मांग- कार्रवाई नहीं होने पर शुरू होगा धरना शुरू- फोटो भी गंगानगर। कसेरू बक्सर में कम मिठाई देने का विरोध करने पर की गई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 17 सदस्यीय कमेटी ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने जांच का भरोसा दिया। कमेटी ने चेतावनी दी अगर धारा नहीं बढ़ाई गई तो आगामी रविवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।अस्पताल में भर्ती प्रिंस राणा की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई। बुधवार सुबह 17 सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर, ओमपाल आर्य, कपिल राणा, गजेंद्र पवार, प्रधान जसवीर आदि एसएसपी अविनाश पांडे से मिले। उन्होंने बताया कि प्रिंस राणा, आदित्य और योगेश के ऊपर किए गए जानलेवा हमले के कई वीडियो हैं इसमें आरोपी आदित्य, मोती, वहम सिंह, अमित, योगेश, हिमांशु, सोनू करीब आठ-दस लोग फावड़े, पलटा, पाइप, ईंट आदि से हमला करते नजर आ रहे हैं। फिर भी गंगानगर थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, तीन आरोपियों को पकड़ा और जमानत दे दी, जबकि हमले में घायल प्रिंस राणा अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने एसएसपी से जानलेवा हमले की धारा बढ़ाने और वीडियो में हमला करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने जांच का भरोसा दिया। धारा नहीं बढ़ी तो होगा धरनाकमेटी के सदस्यों ने चेतावनी दी कि पुलिस के पास जांच कर धारा बढ़ाने के लिए शनिवार तक का समय है। रविवार को सुबह 10 बजे से कसेरू बक्सर में मिठाई की दुकान के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सर्व समाज के लोग उपस्थित होंगे।-------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कसेरू बक्सर मारपीट: एसएसपी ने दिया जांच का भरोसा #KaseruBuxarAssault:SSPAssuresAnInvestigation. #SubahSamachar