करवा चौथ व्रत: पंजाब की सरगी से राजस्थान की पूजा तक, जानें करवा चौथ की अनोखी परंपराएं

Karwa Chauth Traditions in India: करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास और वैवाहिक रिश्ते की खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने से लेकर शाम को पूजा करने और चांद को अर्घ्य देने तक, इस पर्व से कई खास परंपराएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में करवा चौथ मनाने के तरीके में काफी अंतर देखने को मिलता है पंजाब में सरगी और सामूहिक पूजा की खास अहमियत है, तो उत्तर प्रदेश में करवा माता की पूजा और व्रत कथा का विशेष महत्व माना जाता है। राजस्थान में स्थानीय रीति-रिवाज और पारंपरिक पकवान इस त्योहार को अलग पहचान देते हैं। वहीं, दिल्ली जैसे महानगरों में पारंपरिक रस्मों के साथ आधुनिक उत्सव का रंग भी देखने को मिलता है। समय के साथ यह त्योहार उन परिवारों में भी लोकप्रिय हुआ है, जहां पहले इसे बड़े स्तर पर नहीं मनाया जाता था। हालांकि, भारत के हर क्षेत्र और समुदाय में करवा चौथ की परंपरा समान नहीं है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व को किस तरह मनाया जाता है और बदलते समय के साथ इसमें क्या बदलाव आए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ व्रत: पंजाब की सरगी से राजस्थान की पूजा तक, जानें करवा चौथ की अनोखी परंपराएं #Travel #National #KarwaChauth2026 #Traditions #Rituals #Custom #Celebration #SubahSamachar