Agra News: स्कूल प्रीमियर लीग आगरा के कार्तिकेय ने दिखाई प्रतिभा
आगरा। शहर के युवा क्रिकेटर कार्तिकेय वार्ष्णेय ने स्कूल प्रीमियर लीग सीजन-1 के क्वालीफायर-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम यूपी ब्लॉस्टर को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दयालबाग के कार्तिकेय ने दबाव के समय नाबाद पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और टीम को 9 रन की रोमांचक जीत दिलाई।कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड, रामनगर (उत्तराखंड) में खेले गए मुकाबले में यूपी ब्लॉस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक चेची ने 34 गेंदों पर 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कार्तिकेय वार्ष्णेय ने अंत तक टिककर खेलते हुए 17 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स जूनियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। कार्तिकेय ने गेंद से भी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर आबीर सक्सेना का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने मयंक चौधरी का शानदार कैच भी लपका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:35 IST
Agra News: स्कूल प्रीमियर लीग आगरा के कार्तिकेय ने दिखाई प्रतिभा #KartikeyaFromAgraShowcasedHisTalentAtTheSchoolPremierLeague. #SubahSamachar
