Karnataka Tension: कर्नाटक के बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने किया बल प्रयोग; तेज संगीत पर टकराए दो गुट

कर्नाटक के बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्रपति शिवाजी की जयंती के मौके पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद से पथराव किए जाने के बाद टकराव बढ़ा। बागलकोट में हालात नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को बलप्रयोग का सहारा लेना पड़ा। एक अन्य दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी दो धर्मों के लोगों के बीच टकराव की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो गुटों के लोगों ने जुलूस निकाले जाने के दौरान एक दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी धार्मिक तनाव दक्षिण भारत की इन दो घटनाओं से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी गुरुवार देर रात धार्मिक मुद्दे पर तनाव भड़क उठा। जबलपुर से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरोह के एक मंदिर में कथित तोड़फोड़ के बाद तनाव पैदा हुआ। यहां दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी से उपजे तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में भी लिया। फिलहाल हालात संवेदनशील हैं और मौके पर मध्य प्रदेश पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। ये भी पढ़ें-MP News:जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 05:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Karnataka Tension: कर्नाटक के बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने किया बल प्रयोग; तेज संगीत पर टकराए दो गुट #IndiaNews #National #SubahSamachar