सलाह: परीक्षा में मन शांत व संतुलित दिनचर्या होना जरूरी, प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताए तनावमुक्त रहने के उपाय
वाराणसी में कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला की ओर से प्रेरणादायक कार्यक्रम नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ। इसमें 430 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बताना था कि भविष्य की सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करती है। प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पढ़ने और अंक लाने से ज्यादा जरूरी अच्छे से समझना है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए मन का शांत रहना और संतुलित दिनचर्या होना जरूरी है। अगर अंक ज्यादा नहीं भी आए और आप उक्त विषय को अच्छे से समझ गए हैं तो वह भविष्य में जरूर काम आएगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि जो भी कॅरिअर चुनें, उसके स्पेशलिस्ट बनें। इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। इसे भी पढ़ें;UP: मां-बेटी की मौत की से गांव में मातम, घायल देवर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग; दुबई से रवाना हुआ पति रोज अखबार पढ़ना जरूरी प्रधानाचार्य ने छात्रों को रोज अखबार पढ़ने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ने से न सिर्फ सामान्य ज्ञान बढ़ेगा बल्कि लेखन शैली, शब्दकोश बढ़ने के साथ ही बौद्धिक विकास भी होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 14:45 IST
सलाह: परीक्षा में मन शांत व संतुलित दिनचर्या होना जरूरी, प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताए तनावमुक्त रहने के उपाय #CityStates #Varanasi #KardameshwarMahadevInterCollege #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
