Una News: कांवड़ियों ने धौम्येश्वर महादेव का जलाभिषेक किया
बंगाणा (ऊना)। धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में कांवड़ियों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने यह कांवड़ यात्रा 13 दिन में पूरी की। कांवड़ियों ने बताया कि 29 जुलाई को धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की थी। 31 जुलाई को हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा शुरू की और 11 अगस्त की देर शाम मंदिर पहुंचे। यहां पुजारी पंडित राकेश शर्मा द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के उपरांत शिवलिंग का गंगाजल से मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक करवाया गया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा की ओर से कांवड़ कमेटी बंगाणा के अध्यक्ष मनोज शर्मा, संजीव शर्मा, सचिन शर्मा, ऊमां कांत, सुनील कुमार, हंसराज, अजय कुमार, तिलक राज, राजेंद्र सहित अन्य सभी कांवड़ियों का स्वागत किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 23:43 IST
Una News: कांवड़ियों ने धौम्येश्वर महादेव का जलाभिषेक किया #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
