कांवड यात्रा : रुद्रपुर में बाइक से टक्कर के बाद कांवड़ियों का हंगामा, गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर वाहन फूंका
रुद्रपुर के किच्छा हाईवे पर बिगवाड़ा के पास बाइक से कावड़िये को टक्कर लगने के बाद हंगामा हो गया। कांवड़ियों के दल ने हाईवे जाम कर नारेबाजी की। साथ ही टक्कर मारने वाली बाइक फूंक दी। आधे घंटे तक कांवड़िये हाईवे पर धरने पर डटे रहे। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब मामला शांत हुआ। पुलिस के अनुसार किच्छा के बंडिया भट्टियां से कांवड़ियों का दल हरिद्वार गया था। शनिवार को दल के सदस्य कांवड़ लेकर किच्छा के लिए रवाना हुए। बगवाड़ा मंडी चौकी के पास शिमला पिस्तौर में एक बाइक सवार से हाईवे पर चल रहे कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिसके बाद कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने कांवड़ काे खंडित करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया और हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जिस बाइक से टक्कर लगी उसे आग के हवाले कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 15:38 IST
कांवड यात्रा : रुद्रपुर में बाइक से टक्कर के बाद कांवड़ियों का हंगामा, गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर वाहन फूंका #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakkhandNews #UkNews #RudrapurNews #RudrapurKanwarClash #KichhaHighwayJam #KanwariyaProtest #BikeSetOnFireRudrapur #BigwadaIncident #SubahSamachar
