कांवड़ यात्रा: दोस्त को बचाने की कोशिश में खत्म हो गईं तीन और जिंदगियां; डूबता देख तीनों गंगनहर में कूदे

जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में हुए हादसे में चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत के पीछे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश भी वजह बनी। गंगनहर में भरत को डूबता देखकर उसके तीन दोस्त रोहित, शिवांशु और नितीश बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। सभी गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद 23 वर्षीय साहिल ने किसी तरह खुद को संभाल लिया और अपनी जान बचाने में सफल रहा। साहिल के मुताबिक, वह सभी दोस्त 30 जुलाई की रात हरिद्वार पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने कांवड़ उठाई और गंतव्य की ओर रवाना हो गए। उनके कुछ अन्य साथी 31 जुलाई की सुबह हरिद्वार पहुंचे थे। साथियों ने रास्ते में रुककर सभी के एक साथ आगे बढ़ने की बात कही। इसके बाद पांचों जटवाड़ा पुल के पास रुक गए। नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए:कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 23:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कांवड़ यात्रा: दोस्त को बचाने की कोशिश में खत्म हो गईं तीन और जिंदगियां; डूबता देख तीनों गंगनहर में कूदे #CityStates #Dehradun #Haridwar #Roorkee #Uttarakhand #KanwarYatriDeath #HaridwarKanwarYatra2026 #HaridwarKanwarYatra #KanwarYatra #SubahSamachar