Kanpur: बीमारी और नशे से टूटा युवक, बगहा घाट पर छलांग लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गंगा में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि कमालपुर गांव के रहने वाले गोविंद कुमार (35) पुत्र रामस्वरूप पासवान ने बीमारी और नशे की लत से परेशान होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे गोविंद बगहा गांव में गंगा किनारे टहल रहा था। अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 07:00 IST
Kanpur: बीमारी और नशे से टूटा युवक, बगहा घाट पर छलांग लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
