कानपुर: पति के बाहर जाने से नाराज पत्नी ने पी डाई, शादी के 3 महीने बाद घरेलू कलह ने ली जान
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शंभुआ निवासी विमलेश कश्यप ने बताया कि उनकी शादी 18 जनवरी 2026 को मछरिया निवासी सपना (32) के साथ हुई थी। सपना पहले से शादीशुदा थीं और उनके दो बच्चे शिवांश और बिट्टी हैं। वहीं विमलेश की पहली पत्नी उषा उन्हें पहले छोड़कर जा चुकी हैं, जिनसे उन्हें दो बच्चे आरती और इशिका हैं।विमलेश ने बताया कि रविवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटे थे और किसी काम से चौराहे तक जाने लगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:32 IST
कानपुर: पति के बाहर जाने से नाराज पत्नी ने पी डाई, शादी के 3 महीने बाद घरेलू कलह ने ली जान #CityStates #Kanpur #KanpurWomanDeath #BidhnuIncident #DomesticDisputeKanpur #SubahSamachar
