Kanpur: दो मासूम बेटियों संग महिला ने खाया जहर, पांच साल से मायके में रह रही थी चांदनी, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में महाराजपुर के नजफगढ़ गांव में मंगलवार को ऐसी दर्दनाक घटना हुई, जिसने हर किसी का कलेजा दहला दिया। पांच साल से मायके में रह रही महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। मां और दोनों बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चांदनी पासवान (35) ने अपनी बेटियों पायल (8) और ब्यूटी (5) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 14:08 IST
Kanpur: दो मासूम बेटियों संग महिला ने खाया जहर, पांच साल से मायके में रह रही थी चांदनी, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
