Kanpur Weather Update: दिन में उमस ने रुलाया, रात में बारिश से राहत, 30 जून तक ऑरेंज अलर्ट , फिर बदलेगा मौसम

मानसून नजदीक है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। शनिवार को सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ है। लू के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 जून तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 28 से 30 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के अंतिम चरण में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Weather Update: दिन में उमस ने रुलाया, रात में बारिश से राहत, 30 जून तक ऑरेंज अलर्ट , फिर बदलेगा मौसम #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeather #KanpurWeatherForecast #RainInKanpur #WeatherNews #SubahSamachar