Kanpur Weather: गर्मी का महा-रिकॉर्ड टूटने के आसार, 40 डिग्री पार होगा पारा; बारिश होगी अनियमित, पढ़ें अलर्ट
कानपुर में मौसम का मिजाज रिकॉर्ड गर्मी के संकेत दे रहा है। इसके साथ ही प्रशांत महासागर में अल-नीनो प्रभाव के सक्रिय होने से मानसून के अनियमित होने का भी अनुमान है। आसमान साफ होने के साथ माहौल में नमी का प्रतिशत घटने से धूप के तेवर तल्ख हो गए हैं। सात दिन में अधिकतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अल नीनो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर देता है। इससे औसत बारिश के साथ सूखे का सामना भी करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। मौसम प्रणालियां खत्म हो गई हैं और हवाओं की गति कम हो गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 08:28 IST
Kanpur Weather: गर्मी का महा-रिकॉर्ड टूटने के आसार, 40 डिग्री पार होगा पारा; बारिश होगी अनियमित, पढ़ें अलर्ट #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurWeatherUpdate #ElNinoImpactIndia #HeatWaveAlertKanpur #ClimateChangeUp #MonsoonForecast2026 #SubahSamachar
