कानपुर: रुद्रा अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, स्वास्थ्य विभाग ने तलब किए पंजीयन और इलाज के दस्तावेज
कानपुर में कल्याणपुर स्थित रुद्रा हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हुए हंगामे और पथराव के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अस्पताल प्रशासन से इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किए हैं। सीएमओ के अनुसार प्राथमिक जानकारी में अस्पताल के पास वैध लाइसेंस होने की बात सामने आई है। घटना के बाद तनाव और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन अस्पताल फिलहाल बंद करा दिया है। सोमवार को नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल बंद मिलने पर उन्होंने फोन कर संचालक को जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डॉ. रमित ने बताया कि अस्पताल का पंजीयन है। इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। इनके आधार पर जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। दरअसल कानपुर देहात के मैथा निवासी प्रांशु यादव (25) छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे रुद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 11:25 IST
कानपुर: रुद्रा अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, स्वास्थ्य विभाग ने तलब किए पंजीयन और इलाज के दस्तावेज #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #RudraHospitalKalyanpurKanpur #PranshuYadavDeathKanpur #KalyanpurKanpurStonePeltingIncident #SubahSamachar
