Kanpur: इंजेक्शन लगते ही दो बुखार पीड़ितों की मौत, झोलाछाप डॉक्टर घटना के बाद फरार; परिजनों ने काटा बवाल
कानपुर में बिल्हौर कस्बे के रहमतनगर और बोझा गांव में दो बुखार पीड़ितों की गलत इंजेक्शन लगाने से माैत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन ने ग्रामीणों संग मिलकर झोलाछाप क्लीनिक संचालकों पर गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। थानाक्षेत्र के बोझा गांव के दिनेश गौतम (58) को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उन्हें भौसाना गांव स्थित मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक के पास लेकर गए थे। बड़े भाई अविनाश का आरोप है कि रुपये ऐंठने और बुखार जल्दी उतारने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक चमन ने दिनेश को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद दिनेश की मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 09:35 IST
Kanpur: इंजेक्शन लगते ही दो बुखार पीड़ितों की मौत, झोलाछाप डॉक्टर घटना के बाद फरार; परिजनों ने काटा बवाल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
