Kanpur: फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर भिड़े दबंग, टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट और लूट, वारदात CCTV में कैद
कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दरिया निवादा स्थित टोल प्लाजा में फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दबंगों ने टोल मैनेजर के ऑफिस में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत टोल गेट पर हुई, जब कुछ दबंगों ने अपनी गाड़ी बिना टोल दिए निकालने का दबाव बनाया। टोल कर्मियों के मना करने पर मामला बिगड़ गया। इसके बाद दबंगों का गुट सीधे टोल प्लाजा मैनेजर के केबिन में घुस गया। वहां मौजूद मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने वहां लूटपाट भी की। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 10:41 IST
Kanpur: फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर भिड़े दबंग, टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट और लूट, वारदात CCTV में कैद #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurTollPlazaAttack #ShivrajpurNews #TollManagerLoot #DariyaNiwadaTollControversy #UpCrimeNews #SubahSamachar
