Kanpur: गंगा बैराज लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, अन्य की तलाश जारी
कानपुर गंगा बैराज के पास हुई 2.70 लाख की लूट में पुलिस ने शनिवार देर रात तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो आरोपी घायल हुए हैं। उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिया निवासी से दो मार्च की शाम को ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर 2.70 लाख रुपये की लूट की थी। वह बुलेट लेने शहर आए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 03:45 IST
Kanpur: गंगा बैराज लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, अन्य की तलाश जारी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
