Kanpur: दुकान से महंगी शराब और 1.5 लाख रुपये चोरी, रिपोर्ट दर्ज

नरवल थाना क्षेत्र के टौंस में स्थित अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने महंगी शराब की बोतलें और 1.5 लाख रुपये पार कर दिए। दुकान के मालिक ने नर्वल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमौर गांव निवासी बलबीर सिंह की टौंस चौराहे पर अंग्रेजी और ठंडी बियर की कंपोजिट दुकान है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात दस बजे सेल्समैन भुजबल दुकान में ताला बंद कर घर चला गया। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था। उसने बलबीर सिंह और पुलिस को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये और महंगी शराब की कई बोतलें गायब थीं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: दुकान से महंगी शराब और 1.5 लाख रुपये चोरी, रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar