Kanpur: रिटायर्ड IAS के घर बाथरूम की जाली काटकर घुसे चोर, नकदी समेत पीतल के बर्तन पार, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम निवासी रिटायर्ड आईएएस राजीव शर्मा के बंद पड़े मकान के पीछे बाथरूम की जाली काटी और चोर अंदर घुसे। इसके बाद दरवाजों की कुंडी तोड़ने में असफल होने पर चोर पीतल के जग, गैस के दो बर्नर, पांच हजार रुपये और मोबाइल चुराकर ले गए। घटना के बाद जब उनकी मकान की देखरेख करने वाला व्यक्ति पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। राजीव वर्तमान में लखनऊ में परिवार समेत रह रहे हैं। चकेरी पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 12:11 IST
Kanpur: रिटायर्ड IAS के घर बाथरूम की जाली काटकर घुसे चोर, नकदी समेत पीतल के बर्तन पार, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
