Kanpur: प्यार का धोखा और ब्लैकमेलिंग , किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया, फिर धमकाकर ब्लैकमेल कर उससे लाखों की नगदी और जेवरात ले लिए। जब पिता ने जेवरात व नगदी के बारे में किशोरी से पूछताछ की तब उसने हकीकत बताई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा है। पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री है। जिसे कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर क्षेत्र के सिंगसियापुर निवासी राजबाबू उर्फ सुमित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह उससे मोबाइल पर बात करता रहा। साथ ही उसे डरा-धमकाकर समय-समय पर उसका शारीरिक व यौन शोषण करता रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 10:07 IST
Kanpur: प्यार का धोखा और ब्लैकमेलिंग , किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #:GhatampurThanaNews #MinorExploitationCase #KanpurBlackmailing #RajababuArrested #UpCrimeUpdates #SubahSamachar
