Kanpur: पांडु नदी के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, पिता बोले- बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जांच शुरू

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास पांडु नदी किनारे एक 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई गई। इसमें बताया गया कि मृतक सितेश पासवान (16) पुत्र शिव बाबू जो कि फतेहपुर जनपद के ओंग थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव का निवासी था। http:// मृतक के पिता शिव बाबू ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घूमते हुए कहीं हाईवे की तरफ, तो कहीं रेलवे स्टेशन की तरफ निकल जाता था। गांव से जंगलों के रास्ते रेलवे लाइन किनारे यहां तक पहुंचा होगा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 07:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: पांडु नदी के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, पिता बोले- बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar