Kanpur Tannery Fire: 15 घंटे बाद भी सुलग रही आग, टेनरी की दीवार और टीन शेड गिरे, पुलिस ने लगाया बैरिकेड
कानपुर में जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित टेनरी में लगी भीषण आग पर 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की तपिश और मलबे के कारण बुधवार सुबह टेनरी की मुख्य दीवार और तीन टीन शेड ढह गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से पास की दो अन्य टेनरियों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बुधवार सुबह अचानक टेनरी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:49 IST
Kanpur Tannery Fire: 15 घंटे बाद भी सुलग रही आग, टेनरी की दीवार और टीन शेड गिरे, पुलिस ने लगाया बैरिकेड #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
