Kanpur: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसी के सामने छात्र ने फंदा लगा दी जान

किदवईनगर थाना क्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी निवासी गोडसन विलियम (22) ने रविवार को प्रेमिका की मंगनी से आहत होकर फंदा लगा कर जान दे दी। उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसी के सामने फंदा लगा लिया। इससे घबराई प्रेमिका ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गोडसन विलियम निजी कॉलेज से बीए कर रहा था। परिवार में मां सुनीता घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। वहीं, दो बहनें एलिस और सेलविना की शादी हो चुकी है। चचेरे भाई अंकित ने बताया कि गोडसन का बाबूपुरवा के बगाही में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिवार वाले उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कुछ दिन पहले युवती की मंगनी कर दी। इससे गोडसन काफी परेशान रहने लगा। रविवार शाम उसने अपने मोबाइल फोन से प्रेमिका को वीडियो कॉल करके उसी के समाने चुन्नी से फंदा बनाकर जान दे दी। घर पहुंची मां धक्का देकर दरवाजा खोला तो फंदे पर बेटे को लटका पाया। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 19:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसी के सामने छात्र ने फंदा लगा दी जान #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar