कानपुर: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो सिक्योरिटी गार्ड घायल, एक घंटे तक तड़पते रहे दोनों, हैलट रेफर
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात में एक खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से जा टकराये। हादसे में दो सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए।दोनों को कांशीराम अस्पताल से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर खाना खा रहा था। महाराजपुर के अईमा गांव निवासी अंकित यादव और महुआ गांव निवासी प्रदीप सिंह सनी टोयोटा मेंसिक्योरिटी गार्ड है। शुक्रवार को एचएएल में फील्ड ऑफिसर की मीटिंग थी। इस पर दोनों लोग आए थे। बाइक प्रदीप चला रहा था, जबकि अंकित पीछे बैठा हुआ था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 10:30 IST
कानपुर: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो सिक्योरिटी गार्ड घायल, एक घंटे तक तड़पते रहे दोनों, हैलट रेफर #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
