कानपुर: डेंगू के छह रोगी मिले, मच्छरों से बचाव के करें ये उपाय
कानपुर में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के रोगी नए-नए क्षेत्रों से मिल रहे हैं। शनिवार को भी डेंगू के छह नए मामले सामने आए, जिसमें चार, सात, 10, 31, 38 और 40 वर्ष तक के रोगी शामिल हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि डेंगू के रोगी हर रोज मिल रहे हैं। सभी प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को जागरुक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के पूरे उपाय करें, ताकि डेंगू के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:09 IST
कानपुर: डेंगू के छह रोगी मिले, मच्छरों से बचाव के करें ये उपाय #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #SubahSamachar
