Kanpur: स्कॉर्पियो सीज करने पर बहनों का हंगामा, हूटर बजाने पर शुरू हुआ विवाद, महिला एसआई का हाथ चबाया

कानपुर में कल्याणपुर क्रॉसिंग पर बुधवार शाम हूटर लगी स्कॉर्पियो सीज करने पर सगी बहनें पुलिस से उलझ गईं। महिला पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए। महिला स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर नोकझोंक हुई। इस दौरान एसआई रुचि कुशवाहा ने उनमें से एक पर हाथ चबाने का आरोप लगाया। दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई है। एसआई ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक शाम को कल्याणपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान सफेद रंग की हूटर बजाते हुए स्कॉर्पियो वहां से गुजरी। कार में दिवंगत भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की बेटियां ऋचा शुक्ला और त्रिचा शुक्ला थीं। पुलिसकर्मियों ने कार के कागजात मांगे, जिस पर दोनों उलझ गईं। महिला स्टाफ बहनों को थाने ले आईं। यहां पर दोनों ने हंगामा किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 13:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: स्कॉर्पियो सीज करने पर बहनों का हंगामा, हूटर बजाने पर शुरू हुआ विवाद, महिला एसआई का हाथ चबाया #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar