कानपुर: फर्जी स्क्रैप सिंडिकेट पर एसजीएसटी का छापा, 262 करोड़ की बोगस सप्लाई पकड़ी
राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) ने शहर और कानपुर देहात में बड़े फर्जी आयरन स्क्रैप सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। विभाग के 15 अफसरों की अलग-अलग टीमों ने सात फर्मों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 262 करोड़ रुपये की फर्जी सप्लाई और 47.05 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का खुलासा हुआ है। संबिंधत फर्म संचालकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर के लिए तहरीर दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण निरस्त की कार्रवाई की गई है। 10 करोड़ की आईटीसी ब्लाक कर दी गई है। अपर आयुक्त सान्या छावड़ा, कुमार आनंद और अपर आयुक्त (एसआईबी) प्रशांत कुमार के निर्देशन में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई फर्मों को अस्तित्वहीन पाया गया। ये फर्म केवल कागजों पर व्यापार दिखा रही थीं। जबकि वास्तविक रूप से कोई कारोबार नहीं हो रहा था। कुछ व्यक्तियों को यह भी जानकारी नहीं थी कि उनके घर के पते पर जीएसटी पंजीयन लिया गया है। विभाग ने जीएसटी कॉमन पोर्टल पर लगभग 10 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट ब्लॉक कर दी है। इन फर्मों के खिलाफ पंजीयन निरस्तीकरण और पुलिस प्राथमिकी सहित आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त सान्या छाबड़ा ने बताया कि राज्य जीएसटी के अभियान संगठित कर चोरी करने वालों के विरुद्ध आगे भी जारी रहेंगे। जांच के बाद फर्म के विरुद्ध पंजीयन निरस्तीकरण के अलावा प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 19:56 IST
कानपुर: फर्जी स्क्रैप सिंडिकेट पर एसजीएसटी का छापा, 262 करोड़ की बोगस सप्लाई पकड़ी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SgstRaids #FakeScrapSyndicate #SubahSamachar
