कानपुर: CIB सुविधा से 89 खातों में भेजे 2.41 करोड़, पोर्टल पर 38 शिकायतें दर्ज, पुलिस बोली- रकम न कड़ी तो टूटी
कानपुर में जाजमऊ के चमड़ा कारोबारी मो. अहमद लारी के साथ छह अक्तूबर को हुई 2.66 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया। सीपी रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में चकेरी निवासी अखिल सिंह चौहान और सतेंद्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अखिल ने न सिर्फ लारी से निवेश के नाम पर रकम वसूली बल्कि फर्म दिखाकर चकेरी की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से बड़ी कंपनियों को दी जाने वाली सीआईबी (कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग) सुविधा भी ले रखी थी। इस सुविधा के माध्यम से ठगी की रकम को एक साथ 89 खातों में ट्रांसफर किया गया। आरोपी के बैंक खाते में पुलिस को सिर्फ 25 लाख रुपये ही मिले। अखिल बीसीए किए हुए है और उसने कई फर्जी फर्म बना रखी हैं। मुंबई में बैठे कैली व विवेक रॉय के साथ मिलकर अखिल एपीके फाइल, डिजिटल अरेस्ट व निवेश के नाम पर लोगों से साइबर ठगी कर रहा था। पुलिस कैली का पता लगा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 03:25 IST
कानपुर: CIB सुविधा से 89 खातों में भेजे 2.41 करोड़, पोर्टल पर 38 शिकायतें दर्ज, पुलिस बोली- रकम न कड़ी तो टूटी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurCyberCrime #CyberFraudTargetingLeatherTraders #CorporateBankingFraud #CpRaghubirLal #SubahSamachar
