कानपुर: हाईवे ढाबा संचालक से लूट का खुलासा, पुलिस ने खंगाले थे 250 सीसीटीवी, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र के सरसौल मेंतिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे संचालित देहाती हवेली ढाबा के संचालक से बीते नौ अक्टूबर को हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने ढाबा संचालक से सोने की चेन और रुद्राक्ष की लड़ी लूटी थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर की ओर से सात टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलू यादव पुत्र राजा सिंह निवासी गौरिया, महाराजपुर के रूप में हुई है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है, जिनकी पहचान अमन यादव (सुभौली) और ऋषभ पाल (गौरिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी गोलू ने स्वीकार किया कि उन्होंने घटना से पहले कई बार ढाबे की रेकी की थी। घटना के दिन तीनों नीली बाइक से आए थे। गोलू बाइक चला रहा था और बाहर पहरा दे रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:01 IST
कानपुर: हाईवे ढाबा संचालक से लूट का खुलासा, पुलिस ने खंगाले थे 250 सीसीटीवी, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
