कानपुर: न्यू कानपुर सिटी योजना को रेरा की हरी झंडी, दिवाली से पहले लांच होंगे 597 प्लॉट, मिलेंगी ये सुविधाएं

कानपुर में शहरवासियों के लिए दीपावली से पहले अच्छी खबर है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की लंबे समय से लटकी न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए उत्तर प्रदेश रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) से पहले फेज के लिए सर्टिफिकेट मिल गया है। पहले फेज में करीब 597 प्लाॅट है। हालांकि दो महीने में इस फेज में आ रही जमीनों की खतौनी में केडीए का नाम दर्ज कराना है। न्यू कानपुर सिटी के पहले फेज के ये प्लॉट दीपावली से पहले लांच होंगे। मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना लाने के लिए साल 1996 से प्रयासरत है। योजना 450 एकड़ में बसाई जानी है। वर्तमान में केडीए 70 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण कर चुका है। इन 30 वर्षों में कई केडीए वीसी आए और चले गए लेकिन योजना लांच नहीं हो सकी। भूमि अधिग्रहण को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक केडीए ने जंग लड़ी। किसानों ने मुआवजे को लेकर भी विरोध किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 07:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: न्यू कानपुर सिटी योजना को रेरा की हरी झंडी, दिवाली से पहले लांच होंगे 597 प्लॉट, मिलेंगी ये सुविधाएं #CityStates #Kanpur #KanpurNews #NewKanpurCityProject #Kda #UpRera #NewKanpurCity #KanpurDevelopmentNews #KanpurDevelopmentAuthority #SubahSamachar