यूपी: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 साल के युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का, उसे नहीं कि पता क्या किया
कानपुर जिले के एक पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग किशोरी और मानसिक मंदित युवक का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने रविवार को वाराणसी के राजकीय मानसिक चिकित्सालय में युवक का मेडिकल परीक्षण कराया। यहां जारी रिपोर्ट में डाॅक्टर ने बताया कि युवक की उम्र भले ही 25 वर्ष है हालांकि उसका दिमाग सिर्फ 7.5 साल के बच्चे की तरह है। उसका आईक्यू सिर्फ 48 प्रतिशत निकला जो सामान्य से बहुत कम है। डॉक्टरों ने साफ तौर पर बताया है कि युवक को पता ही नहीं है कि अपराध क्या है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब पुलिस सिर्फ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 05:43 IST
यूपी: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 साल के युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का, उसे नहीं कि पता क्या किया #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #Varanasi #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurCrimeNews #UpCrimeNews #KanpurRehabilitationCenterCase #SubahSamachar
