कानपुर रेव पार्टी: कोकीन और LSD की जांच के लिए लैब पहुंची पुलिस, पुष्कर से जुड़े नशीले कारोबार के तार
कानपुर में एनआरआई सिटी के होटल में रेव पार्टी के दौरान जब्त किए गए एलएसडी, कोकीन, चरस और गांजे को जांच के लिए मंगलवार को कन्नौज स्थित फॉरेंस साइंस लैब भेजा गया है। वैज्ञानिकों से इसकी रिपोर्ट जल्द देने की मांग की गई है। एनआरआई सिटी के स्टैला नाओमी होटल में शुक्रवार को पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं को इंस्टाग्राम के माध्यम से जानकारी दी गई थी, जिसकी इंट्री फीस एक हजार रुपये थी। पार्टी में लगभग 144 युवक और युवतियां शामिल हुए थे। सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और नवाबगंज पुलिस ने छापेमारी की। मौके से चरस, गांजा, कोकीन, एलएसडी (लायसर्जिक एसिड डाईइथाइलामाइड) बरामद हुआ। पुलिस ने जाजमऊ के फरदीन और गुमटी नंबर पांच के मोहित जायसवाल को गिरफ्तार किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:50 IST
कानपुर रेव पार्टी: कोकीन और LSD की जांच के लिए लैब पहुंची पुलिस, पुष्कर से जुड़े नशीले कारोबार के तार #CityStates #Kanpur #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #NriCityRavePartyRaid #DrugBustKanpur #LsdCocaineSeized #PushkarDrugConnection #SubahSamachar
