कानपुर: चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम की छापा, 2.5 कुंतल अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, मैनेजर गिरफ्तार

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर की चकेरी पुलिस और सर्विलांस पूर्वी जोन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने लालबंगला क्षेत्र में राजेश दाल मिल के पीछे बने एक गोदाम में छापा मारकर 2.5 कुंतल अवैध आतिशबाजी बरामद की है। थाना चकेरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जाजमऊ चौराहे चौकी लालबंगला के पास स्थित राजेश दाल मिल के गोदाम के पीछे बेल्ट निर्माण गोदाम के तीसरे तल पर भारी मात्रा में अवैध पटाखे डंप किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान गोदाम के अंदर 10 बड़े गत्ते के कार्टनों में छिपाकर रखे गए प्रतिबंधित और भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे बरामद हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम की छापा, 2.5 कुंतल अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, मैनेजर गिरफ्तार #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #IllegalFirecrackersInKanpur #RaidOnAFirecrackerWarehouseInKanpur #OperationByTheKanpurPoliceCommissioner #SubahSamachar