Kanpur: पीएम आगमन रूट रहा चमक, बाकी सड़कों के हिस्से में धूल-गड्ढे, फेज-2 में काम तेज, धीमी गति से जूझता फेज-1

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कें शहरियों को कई महीनों से दर्द दे रही हैं। इस बीच जुलाई के प्रथम सप्ताह में पीएम मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए अफसरों ने किदवईनगर की तरफ योजना के फेज-2 के तहत बन रही सड़क को चमाचम करने के लिए पांच टीमें लगा दी हैं। दिन-रात काम किया जा रहा है। अफसर 50 फीसदी काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं। इसके इतर योजना के फेज-1 के तहत डेढ़ साल से बन रही पांच सड़कों का काम अभी 40 से 45 प्रतिशत ही हुआ है, जबकि समयावधि पूरी हो चुकी है। अनवरगंज मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शिलान्यास, कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन को हरी झंडी सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री के सात जुलाई को आने की संभावना जताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 10:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: पीएम आगमन रूट रहा चमक, बाकी सड़कों के हिस्से में धूल-गड्ढे, फेज-2 में काम तेज, धीमी गति से जूझता फेज-1 #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurRoads #PmVisit #CmGridYojana #KanpurDevelopment #KanpurCivicIssues #SubahSamachar