कानपुर: घाटमपुर में पिंक संपूर्ण समाधान दिवस, पीएमश्री स्कूल की छात्राओं ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निर्देश

कानपुर के घाटमपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पिंक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था और नेतृत्व से रूबरू कराना था। इस दौरान पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की मेधावी छात्रा दीक्षा शर्मा को एक दिन का एसडीएम और दिव्या साहू को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। http:// पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों छात्राओं ने तहसील दिवस में पूरी गंभीरता के साथ प्रशासनिक दायित्व निभाए। उन्होंने सभागार में मौजूद दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। छात्राओं के इस आत्मविश्वास और प्रशासनिक सूझबूझ को देखकर वहां मौजूद अधिकारी और स्थानीय लोग भी हतप्रद रह गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: घाटमपुर में पिंक संपूर्ण समाधान दिवस, पीएमश्री स्कूल की छात्राओं ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निर्देश #CityStates #Kanpur #KanpurNews #GhatampurPinkSampoornaSamadhanDiwas #KanpurMissionShakti #PmShriGovernmentGirlsInterCollege #SubahSamachar