कानपुर: बस रुकवाने का जुगाड़ बना पैनिक बटन, एक महीने में आए 131 फर्जी इमरजेंसी अलर्ट, RM बोले- जागरूकता की कमी

कानपुर में रोडवेज बसों में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए पैनिक बटन का इस्तेमाल अब बस रुकवाने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों की इस नासमझी के चलते अक्तूबर में कानपुर परिक्षेत्र की बसों में 131 बार पैनिक बटन दबाए गए। कंट्रोल रूम से पड़ताल करने पर यात्रियों ने बताया कि उन्होंने गलती से या बस रुकवाने के लिए बटन दबाया था। उन्हें लगा कि ट्रेन की चेन की तरह इससे बस भी रुक जाएगी। दरअसल, रोडवेज बसों में छेड़छाड़, अभद्रता, उत्पीड़न या किसी अन्य आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं। इसे दबाते ही लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाता है। इसके बाद बस की लोकेशन और अन्य जानकारी जुटाकर चालक-परिचालक से संपर्क किया जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 08:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: बस रुकवाने का जुगाड़ बना पैनिक बटन, एक महीने में आए 131 फर्जी इमरजेंसी अलर्ट, RM बोले- जागरूकता की कमी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurRoadwaysBus #FakePanicButtonAlert #KanpurBusPanicButtonNews #RmMaheshKumar #KanpurTransportCorporation #SubahSamachar