Kanpur: सीसामऊ में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने वाहनों को मारी टक्कर, आठ लोग घायल, मची अफरा-तफरी
सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने सामने से आ रहे लोडर समेत कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी फॉर्च्यूनर के एयरबैग तक खुल गए। दुर्घटना में लोडर चालक, उसके सहयोगी और राहगीरों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे गोपाल टॉकीज से चमनगंज जाने वाले मार्ग पर गांधीनगर स्थित धर्मशाला के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार लहराते हुए चमनगंज की ओर से गोपाल टॉकीज की तरफ आ रही थी। तभी सामने से आ रहे लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने बाइक, बुलेट और स्कूटी सवार कई राहगीरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में लोडर चालक आरके वर्मा, उनका सहयोगी सुजीत कुमार, चमनगंज निवासी आफताब, लेनिन पार्क निवासी गुड्डू राजपूत, प्रेमनगर निवासी सौरभ निगम समेत आठ लोग घायल हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 23:24 IST
Kanpur: सीसामऊ में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने वाहनों को मारी टक्कर, आठ लोग घायल, मची अफरा-तफरी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
