पुनर्वास केंद्र कांड: मानसिक बीमार किशोरी-किशोर का अश्लील वीडियो वायरल, पूर्व कर्मी की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

कानपुर में काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र में 17 साल की मानसिक बीमार किशोरी और एक हमउम्र किशोर का साल भर पुराना अश्लील वीडियो वहीं के पूर्व कर्मचारी विपिन ने वायरल कर दिया। शुक्रवार को सीपी कार्यालय पहुंचे बच्ची के अभिभावक ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनके मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो भेजा गया। सीपी रघुबीर लाल ने तत्काल ही थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी सेंट्रल जोन अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र का नाम खराब करने के लिए वहां लगे सीसी कैमरे के फुटेज से वीडियो निकाला गया। आरोपी केंद्र के पूर्व कर्मचारी विपिन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्जकर उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 04:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुनर्वास केंद्र कांड: मानसिक बीमार किशोरी-किशोर का अश्लील वीडियो वायरल, पूर्व कर्मी की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurCrimeNews #UpCrimeNews #KakadevRehabilitationCentre #KanpurVideoIncident #DcpCentralAtulSrivastavaKanpur #SubahSamachar