UP: फ्लैट में भाई की लाश के साथ मिली बहन, पांच दिन पुराना था शव; बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया
कानपुर के लाजपतनगर के केसी अपार्टमेंट के फ्लैट में रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी के पांच दिन पुराने शव के साथ उनकी बहन बंद मिलीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूछताछ में बहन कुछ नहीं बोलीं। वह गहरे सदमें में थीं। उन्हें हैलट अस्पताल के बाद वन स्टाप सेंटर भिजवाया गया है। केसी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी अरुण कुमार मलिक (69) अपनी बहन हेमलता के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके फ्लैट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। शनिवार देर रात उनके कमरे से तेज बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। फोन भी मिलाया, लेकिन कॉल नहीं गई। किसी तरह की प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 13:24 IST
UP: फ्लैट में भाई की लाश के साथ मिली बहन, पांच दिन पुराना था शव; बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurPolice #SubahSamachar
