दवा कारोबारी हत्याकांड: 'न गिरफ्तारी...न क्लीन चिट' बहू के बाद बेटा भी रडार पर, सीपी बोले- साक्ष्यों की तलाश
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत की हत्या में बहू शालू के साथ बेटे सुब्रत का भी हाथ होने की संभावना है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सुब्रत और शालू हत्यारोपी विशाल गौतम उर्फ शुभम के संपर्क में थे। यही कारण है कि दोनों हत्यारोपी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने सीधे तौर पर शालू का नाम लिया था, जबकि बेटे के बारे में कुछ नहीं कहा। सुब्रत और शालू की सीडीआर चेक की गई तो दोनों की ही आरोपी से बातचीत सामने आई है। टीमें जांच कर रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 09, 2026, 05:04 IST
दवा कारोबारी हत्याकांड: 'न गिरफ्तारी...न क्लीन चिट' बहू के बाद बेटा भी रडार पर, सीपी बोले- साक्ष्यों की तलाश #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurMurder #MedicineTraderMurder #SubahSamachar
