UP: छह साल बाद भरी थी गोद', नए आशियाने में उजड़ी शाहजहां की मांग, बोली- गूंज रही पति की चीख, मुमताज हत्याकांड
कानपुर में छह साल का लंबा इंतजार, दो बार बच्चों को खोने का असहनीय दर्द और ग्रामीणों के ताने, भीतरगांव ब्लॉक के देवसढ़ निवासी शाहजहां और मुमताज के जीवन में दुखों की कोई कमी नहीं थी। पुरानी देहरी को अपशगुन बताए जाने पर मुमताज ने गांव से एक किलोमीटर दूर खेतों में अपना नया आशियाना बनाया। उन्हें लगा कि अब उनकी दुनिया बदल जाएगी। पांच महीने पहले जब नए घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी, तो मुमताज की खुशी का ठिकाना न रहा। धूमधाम से जश्न मनाया, मानो जिंदगी ने उन्हें सब कुछ दे दिया हो लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। महज पांच महीने में ही यह खुशी मातम में बदल गई। पत्नी शाहजहां की गोद तो भर गई लेकिन हैवानों ने उसकी मांग सदा के लिए सूनी कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 13:33 IST
UP: छह साल बाद भरी थी गोद', नए आशियाने में उजड़ी शाहजहां की मांग, बोली- गूंज रही पति की चीख, मुमताज हत्याकांड #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #BhitargaonMumtazMurder #DevsadhKanpurCrime #UpNewsUpdates #KanpurRuralCrime #LocalPoliceInvestigation #SubahSamachar
