Kanpur: चलती कार बनी आग का गोला, अचानक उठा धुआं और फिर भभक उठीं लपटें, बाल-बाल बचे सवार, दमकल ने पाया काबू
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लाल बंगला पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर चल रही हुंडई आई 20 कार में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार चालक और उसका साथी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे दोनों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हरजिंदर नगर से लाल बंगला चौकी चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और साथी के साथ बाहर निकल आया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 09:04 IST
Kanpur: चलती कार बनी आग का गोला, अचानक उठा धुआं और फिर भभक उठीं लपटें, बाल-बाल बचे सवार, दमकल ने पाया काबू #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #CarFireAccident #SubahSamachar
