मोनी वर्मा हत्याकांड: शराब के 'QR कोड' ने खोला खूनी राज, घर ले जाने की जिद बनी वजह, पति और दोस्त ने रची साजिश
प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे कल्याणपुर गांव के समीप 15 अप्रैल को बक्से में मिला शव अमेठी की मोनी वर्मा (30) का था। मोनी की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने दबौली निवासी पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यशोदानगर निवासी उसके दोस्त यश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोप है कि कैब चालक पति ने गला घोटकर हत्या करने के बाद साथी की मदद से शव फेंका था। एसपी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि बक्शे में बंद शव मिलने के बाद कोखराज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 05:42 IST
मोनी वर्मा हत्याकांड: शराब के 'QR कोड' ने खोला खूनी राज, घर ले जाने की जिद बनी वजह, पति और दोस्त ने रची साजिश #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
